Thursday, March 23, 2023

वित्तीय शिक्षा ( Financial Education ) क्यू जरुरी है ?

 वित्तीय शिक्षा ( Financial Education ) क्यू जरुरी है ?


दोस्तों आजकाल पैसा तो हर कोई कमा रहा हैं | लेकीन उसमेसे कुछ ही लोग पैसे को सही तरीके से संभाल पाते है । पैसा होना ये जरूरी नहीं है पर पैसोको संभालते आना चाहिए ये ज्यादा जरूरी है । हमे बचपन से सिखाया जाता है की, अच्छी पढ़ाई करो, अच्छी नौकरी करो और खूब पैसा कमाओ । पर अपने भारत देश में पैसो को किस तरह से संभालना है ! यही बात नही सिखाई जाती है और इसके कारण ही भारत देश आर्थिक रूप से विकसित नहीं हो पा रहा है । कुछ छोटीसी गलतियां रहती है की जो हमे बिल्कुल नहीं करनी चाहिए । तो आज हम फिक्स डिपॉजिट के बारे में कुछ नया जानेंगे । 



सोचो अगर आपके पास 1,00,000 रुपये आते हैं और आप इसे निवेश करना चाहते हैं, तो आपके और आपके परिवार के लिए पहला सवाल यह उठता है कि, उस 1,00,000 रुपये को कहां निवेश करें? अब आम तौर पर केवल एक ही जवाब की उम्मीद की जाती है ! "बैंक एफडी" जिसे फिक्स डिपॉजिट भी कहा जाता है। फिर तय मुताबिक हम बैंक जाते हैं और अपने पैसों की एफडी करते हैं। इससे सालाना हमे 5 से 6 फीसदी ब्याज मिलता है, इसलिए हम बैंक में एफडी करते हैं। लेकिन क्या होगा अगर मैं कहूं कि निवेश का यह तरीका गलत है? क्या आप विश्वास कर सकते हैं !


तो चलिए आज कुछ नया सीखते हैं और अपने वित्तीय ज्ञान को बढ़ाते हैं।


   तो 99 फीसदी लोग एफडी के बारे में ही क्यों सोचते हैं ? इसके पिछेका कारण यह है कि इसमें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है और सरकार का इस पर नियंत्रण होता है, लेकिन क्या ऐसा करना हमें महंगा पड़ सकता है? इसका कारण यह है कि भारत की महंगाई दर सालाना 6 फीसदी के आसपास मंडरा रहा है। सोचो अगर आपने 1 साल पहले 100 रुपए की कोई चीज खरीदते हैं तो आप पाएंगे कि आज वह 106 रुपए की हो गई है। इसके पीछे का कारण महंगाई है जो दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं कुछ लोग इसका ठीकरा सरकार पर मढ़ देते हैं। देखिए, सरकार चाहे जो भी हो, महंगाई तो बढ़ेगी ही | जिस तरह आप उम्मीद करेंगे कि मेरा वेतन हर साल थोड़ा बढ़ जाएगा, उसी तरह सामानों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। तो अब आप क्या सरकार को दोष दोगे? मेरी राय है कि सरकार को दोष देने का कोई मतलब नहीं है वह उनकी जगह सही है। तो फिर हमें अपनी कमाई बढ़ानी होगी।


जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया कि 100 की एक चीज दूसरे साल में 106 रुपये की हो गई है और साथ ही हम अपना पैसा बैंक में FD कर रहे हैं, वह भी हमें केवल 5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। उदा. अगर आपने 1 साल पहले बैंक में 100 रुपये की एफडी कराई है तो इस साल 5 फीसदी ब्याज पर 105 रुपये हो गई होगी न? अब आपको अपने दिमाग में चल रहे इस सवाल का जवाब मिल गया होगा कि आखिर पैसा हमारे पास क्यों नहीं टिक पाता है ?


तो क्या है जवाब, क्या हमें अपना पैसा FD में रखना चाहिए? आपको शेयर बाजार के बारे में जरूर कही न कही तो सुना ही होगा। मैं आपको इसमें निवेश करने के लिए नहीं कह रहा हूं | म्यूचुअल फंड ये शेयर बाजार का एक हिस्सा है जिसमें हम एफडी की तरह अपना पैसा निवेश कर सकते हैं। जैसे-जैसे भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़ेगी, जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ेगा, हमारा पैसा भी बढ़ेगा। आपको कुछ सवाल आ रहा होंगा की ऐसा कैसे? तो इससे पहले आपको थोड़ा यह समझने की जरूरत है, कि शेयर बाजार कैसे काम करता है। भारत की बड़ी कंपनियों को कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की जरूरत होती है और उस पैसे को निवेशक शेयर बाजार के जरिए शेयर बाजार में लगाते हैं। शेयर बाजार में कई सरकारी कंपनियां भी हैं।


तो इस तरह म्यूच्यूअल फण्ड काम करता है। बाकी पैसा आपका है ! समझ आपकी है! और फैसला भी आपका है कि कौन सा निवेश आपके लिए बेहतर है। मैं यह नहीं कह रहा कि एफडी गलत है लेकिन हम इसमें पैसा जमा कर सकते हैं न कि निवेश कर सकते हैं। एफडी में हमें उतना ही पैसा रखना चाहिए जितना हमें इमरजेंसी में चाहिए | जो हमारी जरूरत को पूरा कर सके। और थोड़ा रिस्क लेते हुए हमें भी अपना कुछ पैसा म्यूच्यूअल फण्ड में अच्छी कंपनियों में निवेश करना चाहिए। एक छोटा सा रिस्क आपके जीवन को बेहतर बना सकता है। 


प्रथमेश राजू गणेशकर

( बि.कॉम / डी.टँक्स / जी.डी.सी ॲंड ए )



No comments:

Post a Comment

Please do not enter spam link in the comment box

My Blog List